1. A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 4:3 है और उनकी आयु का योग 70 साल है तो A की  वर्तमान आयु क्या है?

2. A और B की आयु का अनुपात 4:3 है यदि A आयु 28 साल है तो 3 साल बाद B  की आयु क्या होगी ?

3. A और B  की आयु का अनुपात 4:3 है और  A , B से 4 साल बड़ा है A और B की आयु का अंतर 4 साल है, तो 3 साल पहले A की आयु ज्ञात कीजिए?

4. यदि A और B  की वर्तमान आयु का अनुपात 4:3 है और 10 साल बाद इनकी आयु का अंतर 6 साल का हो जाएगा तो 2 साल बाद B की आयु कितनी हो जाएगी?

5. A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 3:2 है 5 साल बाद उनकी आयु का योग 80 वर्ष हो जाएगा तो A की  आयु ज्ञात कीजिए?

6. A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 3:2 है और 10 साल पहले उनकी आयु का योग 80 वर्ष था तो A की  वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

7. A और B की आयु का अनुपात 5 साल पहले 3:2 था और 10 साल बाद उनकी आयु का योग 100 वर्ष हो जाएगा तो A की आयु ज्ञात कीजिए?

8. A और B की आयु का अनुपात 7 साल बाद 3:2 हो जाएगा और उनकी आयु का योग 8 साल पहले 60 वर्ष हो तो A की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

9. 5 साल पहले A व B की आयु का अनुपात 3:4 था और वर्तमान में उनकी आयु का अनुपात 7:9 है तो 3 साल बाद A की  आयु होगी?

10. 3 साल पहले A और B की आयु का अनुपात 3:2 था। 5 साल बाद उनकी आयु का अनुपात 5:4 हो जाएगा तो A की  वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

11. A और B की आयु का अनुपात 5 साल पहले 7:4 था और 2 साल बाद उनकी आयु का अनुपात 5:3 हो जायेगा। तो 5 साल बाद A की आयु ज्ञात कीजिये ?

12. 10 साल पहले A और B की आयु का अनुपात 5:3 और वर्तमान में इनकी आयु का अनुपात 3:2 है तो 3 साल बाद B की आयु ज्ञात कीजिये ? 

13. A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 7:9 है 5 साल पहले इनकी आयु का अनुपात 3 : 4 था तो 3 साल बाद B की आयु क्या होगी?

14. 5 साल पहले A व B की आयु का अनुपात 7:4 था 2 साल बाद उनकी आयु का अनुपात 5:3 हो जाएगा तो A की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

15. A और B की आयु का अनुपात 4 साल पहले 13: 26 था और 10 साल बाद उनकी आयु का अनुपात 20:23 हो जाता है तो A और B की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

16 A और B की आयु का अनुपात 8 साल पहले 5:2 था और 6 साल बाद इनकी आयु का अनुपात 4:3  हो जाएगा तो 2 साल बाद Aकी आयु ज्ञात कीजिए?

17. 6 साल पहले माधवी का विवाह हुआ था वर्तमान में उसकी आयु विवाह के समय की आयु की 5/4 गुना है उसके पुत्र की आयु उसके वर्तमान आयु का 1/10 भाग हैं तो उसके पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

18. पिता की वर्तमान आयु पुत्र की वर्तमान आयु का 3 गुना है 5 साल बाद पिता की आयु पुत्र की आयु का 5/2 गुना हो जाएगी तो वर्तमान में पिता की आयु कितनी होगी?

19. पिता की वर्तमान आयु पुत्र की आयु का 5 गुना है 15 साल बाद पिता की आयु पुत्र की आयु का 5/2 गुना हो जाती है तो पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

20. 6 साल पहले A की आयु B की आयु की 3 गुनी थी 6 साल बाद A की आयु B की आयु की 5/3 गुना हो जाएगी तो B की वर्तमान आयु ज्ञात करें?

21. 10 साल पहले A की आयु B की आयु की 1/2 गुना थी A की आयु B की आयु की 3/4 गुना है 10 साल बाद B की आयु क्या होगी?

22. 10 साल पहले पिता की आयु पुत्र की आयु की 9 गुना थी 8 साल बाद पिता की आयी पुत्र की आयु की 3 गुना हो जाएगी तो 8  साल पहले पिता और पुत्र की आयु ज्ञात कीजिये ?

23. 16 साल पहले A की आयु B की आयु की 8 गुना थी 9 साल बाद A की आयु B की आयु 3 गुना हो जाएगी तो A की वर्त्तमान आयु ज्ञात कीजिये  ?

24. 6 साल पहले पिता की आयु पुत्र की आयु 4 गुना थी 3 साल बाद पिता की आयु पुत्र की आयु की 2 गुना से 15 अधिक तो पिता और पुत्र की आयु ज्ञात कीजिए?

25. A और B की वर्तमान आयु का योग इनके अंदर का 7 गुना है 5 साल बाद A और B की आयु का योग इनके अंदर का 9 गुना हो जाता है तो A और B की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

26. A कि  वर्तमान आयु B के वर्तमान आयु के 3 गुने से 5 वर्ष अधिक है 5 साल बाद  A  कि आयु 3 साल पहले B के आयु के 5 गुने से 5 वर्ष अधिक है तो A आयु ज्ञात कीजिए?

27. मेरी वर्तमान आयु मेरी बहन की वर्तमान से आयु 4 वर्ष अधिक है मेरे भाई की आयु जो हम सभी से छोटा है वह मुझसे 7 साल छोटा है मेरे पिताजी की आयु मेरे भाई की आयु का 3 गुना है मेरी बहन की आयु 18 वर्ष है मेरे पिताजी की आयु मेरी मां की आयु से 3 साल अधिक है मां की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

28. मेरा भाई मुझ से 3 साल बड़ा है मेरे पिता की आयु मेरी बहन के जन्म के समय 28 वर्ष थी मेरे जन्म के समय मेरी मां की आयु 26 वर्ष थी मेरे भाई के जन्म के समय मेरी बहन की आयु 4 वर्ष थी मेरे भाई के जन्म के समय मेरी मां और पिता की आयु ज्ञात कीजिए?

29. एक पिता अपने पुत्र से कहता है कि तुम्हारी वर्तमान आयु तुम्हारे जन्म के समय मेरी आयु के बराबर है पिताजी की वर्तमान आयु 38 वर्ष हो तो 5 साल पहले बेटे की आयु कितनी होगी?

30. अनिल विवेक से उतना ही छोटा है जितना तरुण से बड़ा है विवेक और तरुण की आयु का योग 48 वर्ष है तो अनिल की आयु ज्ञात कीजिए?

31. आशा के पिता की आयु आशा के जन्म के समय 38 वर्ष थी आशा के भाई के जन्म के समय जो आशा से 4 साल छोटा है मां की आयु 36 वर्ष थी इनकी माता और पिता की आयु का अंतर क्या होगा?

32. एक व्यक्ति कहता है कि मेरे 3 साल बाद की आयु मैं 3 से गुणा करके मेरे 3 साल पहले की आयु को 3 से गुणा करके हटा दिया जाए तो मेरी वर्तमान आयु क्या होगी?